STORYMIRROR

JAYANTA TOPADAR

Inspirational

4  

JAYANTA TOPADAR

Inspirational

एक सार्थक जीवन

एक सार्थक जीवन

1 min
207

आपका प्रयास निश्चित तौर पर

सफल होगा, राजेश छेत्री जी ...!

आप जिस ईमानदारी और कर्त्तव्यनिष्ठा से

विद्यालय का नित्यकर्म कर 

अपने सहकर्मियों को प्रेरणा देते हैं,

वो निस्संदेह काबिल-ए-तारीफ है !


राजेश जी, आपका जीवन सार्थक है,

क्योंकि आप सदैव

सकारात्मकता पर ज़ोर देते हैं !

आपने अपने जीवन में

बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं ...

और आप इस बात से भी

शंकित या असंतुष्ट नहीं

कि आपको क्या मिला और क्या नहीं...

निस्संदेह आप सफलतापूर्वक

अपना काम किया करते हैं !!


एक दिन ऐसा आएगा

कि आप स्वयं ही

इस बात को

अनुभव करेंगे

कि आपका जीवन 

एक सही दिशा में

अग्रसर हुआ ...


महोदय, आपकी शिक्षा-सेवा 

इस समाज की क्रमोन्नति हेतु

अत्यंत ही महत्वपूर्ण है ;

और आप आनेवाले कल की

भविष्य-निर्माण की

सशक्त नींव रखने में

निश्चय ही सफल हुए...।


आपको अपने कर्मजीवन में

निरंतर विकास हेतु

हार्दिक शुभकामनाएं...!!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational