STORYMIRROR

Vikram Kumar

Tragedy

2  

Vikram Kumar

Tragedy

हम हिंदुस्तानी हैं

हम हिंदुस्तानी हैं

1 min
330


मत बांटो हिंदीजन को ,भावनाओं और जज्बातों में


भारत माता के दामन पर यह यातना बंद करो

जाति धर्मों के नाम पर लोगों को बांटना बंद करो,

महापुरुषों के नामों पर गुमराह कर रहे जनता को

क्यों तोड़ रहे भारत मां की एकता और अखंडता को,

गर एकता हो सर्वजन में तो भारत सुंदर कहलाएगा

बरसेगी समृद्धि खुशहाली भारत उत्तम बन जाएगा,

सोचो जरा की सीमा पर जब पाक गोलियां दागता है

नहीं पूछता जाति धर्म बस भारतीय को मारता है,

फिर हम आपस में न जाने क्यों करते खींचातानी है

हम बाद में होंगे जात धर्म के पहले हिंदुस्तानी हैं।

सबसे पहले हिंदुस्तानी हैं।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy