हम अपने इस दिल में.....
हम अपने इस दिल में.....
हम अपने इस दिल में, एक चाँद चमकाए हुए हैं,
उसकी प्यार की चांदनी में, रूह तक नहाए हुए हैं,
तक़दीर से अब और क्या, माँगें हम हक़ जाता कर,
उल्फत ही बड़ी चीज है, जो हम तुझसे पाए हुए हैं।
हम अपने इस दिल में…..
तू ही तू है ख्यालों में, और दुनिया की कहाँ खबर,
खुद को भी भुला देते हैं, जब होता है तेरा ज़िकर,
मेरे हर बात में शामिल, बस तू ही तू है हमसफर,
हम तेरे हर जिक्र पर तो, दुनिया को भुलाये हुए हैं।
हम अपने इस दिल में……..
अब तो तेरे बाँहों में मेरा, है जीना और मरना,
तू मेरी हर ख्वाहिश, तू ही है आखरी तमन्ना,
मरते दम तक तेरा दामन, न कभी हाँथों से छूटेगा,
हम तेरी मोहब्बत में, अब ये कसम खाए हुए हैं।
हम अपने इस दिल में……..

