STORYMIRROR

अनिल श्रीवास्तव "अनिल अयान"

Inspirational

4  

अनिल श्रीवास्तव "अनिल अयान"

Inspirational

हिंदी के अभियान का

हिंदी के अभियान का

1 min
249

विश्व भर में वैभव रहेगा,

हिंदी के अभियान का।

कलमकारों अब उठाओ

परचम इस सम्मान का।


हिन्दी की रोजी रोटी

खाते हम सब लोग।

हिंदी के वट वृक्ष में

हम सब रहें निरोग।

यह उत्सव है आज का

हिंदी के गुणगान का।।


हिंद देश, हिंदी अपनी

अपनी है पहचान।

आने वाली पीढ़ी को

बताना है मंत्र महान।

हम को लेना है प्रण

अब इसके उत्थान का।।


हमारी बोली हमारी भाषा।

सब बोलेंगे ये अभिलाषा।

विश्व पटल पर मुखरित हो

अपनी हिंदी से है आशा।

निज राष्ट्र की भाषा बनकर

निज हिंद के वरदान का।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational