STORYMIRROR

Mukesh Bissa

Abstract Inspirational

4  

Mukesh Bissa

Abstract Inspirational

हिंदी हमारी आन

हिंदी हमारी आन

1 min
127

हमारी आन है हिंदी 

हमारी शान है हिंदी

हिंदी हमारी चेतना वाणी हैं हिंदी

हम सब का शुभ वरदान है हिंदी

हमारी वर्तनी हैं हिंदी

हमारा व्याकरण हैं हिंदी

हमारी संस्कृति हैं हिंदी

हमारा आचरण हैं हिंदी

हमारी वेदना हैं हिंदी 

हमारा गान है हिंदी

हमारी आत्मा है हिंदी

भावना का साज़ है हिन्दी

हमारे देश की आवाज़ है हिंदी

हमारे संगीत का साज हैं हिंदी

हमारी अस्मिता हैं हिंदी 

निराला, प्रेमचंद की लेखनी का गान है हिंदी

हरिवंश पंत, दिनकर का मधुर संगीत है हिंदी

तुलसी, सूर, मीरा जायसी की तान है हिंदी

हमारे शब्द, स्वर व्यंजन अमिट पहचान है हिंदी

हमारी चेतना वाणी का शुभ वरदान है हिंदी

हमारी आन, बान और शान हैं हिंदी

हम सब की अभिलाषा है हिंदी

इस देश की राष्ट्रभाषा है हिन्दी



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract