STORYMIRROR

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

3  

Vijay Kumar parashar "साखी"

Inspirational

हिंदी दिवस मनाने से पहले

हिंदी दिवस मनाने से पहले

1 min
206

हिंदी दिवस मनाने से पहले

एक दीया मन में जोत लो


हिंदी दिवस मनाने से पहले

अंतर्मन से हिंदी को बोल लो


दिवस तो सदा ही आते है,

वो चुपचाप चले जाते है,


इस बार के हिंदी दिवस पे,

सबके घट में हिंदी घोल दो


हिंदी दिवस मनाने से पहले

एक दीया मन में जोत लो


ये हमारी वो प्यारी भाषा है

हर शब्द का शामिल बताशा है


क्या अंग्रेजी और क्या उर्दू,

क्या फारसी, क्या अन्य भाषा है


सबको दिया इसने आश्रय,

वसुदेव कुटुम्बकम की आशा है


हिंदी को सबसे ऊंची बोल दो

इसे हिमालय तक जय घोष दो


मन से निकले हर शब्द को,

इस दिवस हिंदी में बोल दो


अब के दिवस,दिखावा बंद कर,

यर्थाथ में हिंदी की जय बोल दो


हिंदी दिवस मनाने से पहले,

एक दीया मन मे जोत लो



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational