STORYMIRROR

बोधन राम निषाद राज

Drama

2  

बोधन राम निषाद राज

Drama

गुणकारी अलसी

गुणकारी अलसी

1 min
332


गुणकारी अलसी करे, रक्तचाप को दूर।

छूमन्तर मधुमेह भी, सेहत भी भरपूर।।


सुबह शाम नित ध्यान से, सेवन करते लोग।

कभी न व्यापे हैं उन्हें, दमा श्वास के रोग।।


मोटापा को कम करे, कमजोरी भी जाय।

माँसपेशियाँ भी बने, झुर्री दूर भगाय।।


रखे तेज दिमाग को, चम्मच भर जो खाय।

मिला पाउडर सूप में, भोजन दूध मिलाय।।


चर्बी कम करते यही, कोलेस्ट्रॉल भगाय।

गर झड़ते हो बाल भी, अलसी तेल लगाय।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama