STORYMIRROR

sargam Bhatt

Action Inspirational Others

4  

sargam Bhatt

Action Inspirational Others

गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस

1 min
262

गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व है आया,

हम सब ने मिलकर झंडा फहराया।


तीन सखियां राष्ट्र गान हैं गाएं,

हम सब सावधान की मुद्रा बनाएं।


तीन रंग का प्यारा झंडा देता है संदेश,

तिरंगे की फहर में दिखता है अपना देश।


केसरिया है बलिदानी बताता,

हरा रंग हरियाली लाता।


श्वेत है शांति का प्रतीक,

फहरा है यह जब जब मिली है जीत।


देश के वीरों को तिरंगा कफन की चाह है,

लड़ते लड़ते शहीद हुए आसान नहीं यह राह है,

देश के गद्दारों ने दुश्मन को दिया पनाह है।


रहते हिंदुस्तान में गाथा दुश्मन की गाते हैं,

अपने सैनिकों की शहादत में बिगुल यह बजाते हैं। 


दुश्मनों से मिलकर साजिश ये रचाते हैं,

दुश्मनों की जीत का जश्न ये मनाते हैं।


अगर देश के लिए वफादार ये बन जाएं,

तो देश के दुश्मन हाथ खड़े कर जाएं।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action