STORYMIRROR

Neetu Lahoty

Classics

3.3  

Neetu Lahoty

Classics

घर कौन सा है

घर कौन सा है

1 min
484

ताउम्र सिर्फ एक सवाल उठता रहा जहन में, 

बाबा मेरा घर कौन सा है?

तुम कहते थे कि अपने घर जाकर सारी ख्वाहिशें पूरी करना, 

वो कहते हैं कि अपने घर से कुछ सीख़ कर नहीं आयीI


इसी उधेड़बुन में हूँ कि मेरा अपना घर कौन सा है?

बाबुल ने विदा कर के बेगाना कर दिया, 

पिया ने उम्र भर ये एहसास दिलाया कि ये उसका घर है,

बाबा बताओ न, मेरा घर कौन सा है?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics