STORYMIRROR

Madhu Vashishta

Action Inspirational

4  

Madhu Vashishta

Action Inspirational

घर-घर तिरंगा

घर-घर तिरंगा

1 min
304


फहराएंगे अब हर घर तिरंगा हम साथियों

अभी यहीं है तुम्हारा करम साथियों।


कुर्बानी जान की देकर उन्होंने देश आजाद करवाया।

पूरे देश में उनके कारण ही तिरंगा लहराया।

अब तुम्हारी है बारी उठो साथियों

 अब हम हर घर तिरंगा लहराए साथी साथियों।


देश को साफ रखने में योगदान दो।

देश को तुम बिल्कुल भ्रष्टाचार मुक्त करो।

देशभक्ति का भाव मन के भीतर भरो

उनकी कुर्बानियों को अब याद तुम करो।

अब तुम ही बनोगे देश के रक्षक साथियों,

 अब हम हर घर में फहराएंगे तिरंगा साथियों।


स्वतंत्रता दिवस है अब आने वाला।

बच्चों को सुनाओ क्रांतिकारियों की कथाएं साथियों।

अब देश का भविष्य ही उनके हाथ है।

उनमें देशभक्ति जगाओ साथियों।


देश को विश्व गुरु बनाना है लक्ष्य हमारा

अब नन्हे नौनिहालों को बताओ साथियों।

तिरंगे की शान उनको समझा भी दो

अब हर घर तिरंगा लहराओ साथियों--


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action