STORYMIRROR

Kanchan Prabha

Action Classics Inspirational

4  

Kanchan Prabha

Action Classics Inspirational

गौरव गाथा

गौरव गाथा

1 min
243

किस किस की तारीफ करुँ मैं 

किस किस को वीर बताऊँ मैं

लाखों लाख वीर शहीद हुये हैं 

किस किस की गाथा गाऊँ मैं 

वीर गौरवगाथा सुनाऊँ मैं 


भारत के इस पावन धरती पर 

कितने कितने वीर सपूत हुये

उन वीरों की क्या मैं परिचय दूँ 

उन वीरों को शीश झुकाऊँ मैं 

वीर गौरवगाथा सुनाऊँ मैं 


वीर ही नहीं वीरांगनाएँ भी

खूब लड़ी थी डट कर जो

दुश्मन के खट्टे दाँत किये

अतीत में एक बार खो जाऊँ मैं 


दूर किया फिरंगियों को

हँसते हँसते बलिदान दिये

चने चबाने की नौबत उनकी

और क्या क्या बतलाऊँ मैं 

वीर गौरवगाथा सुनाऊँ मैं 


वीर शिवाजी,महाराणा प्रताप 

कभी वीर कुवँर की बारी थी

और लक्ष्मीबाई भी उन पर भारी थी

नाम कितने कितने गिनाऊँ मैं 

वीर गौरवगाथा सुनाऊँ मैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action