गौ महिमा
गौ महिमा
चलो सुनाए एक बाल कविता
सोनू ,मोनू ,छोटू और चुन्नू सब आओ
आज गौ की महिमा तुम्हें सुनाए
साथ में कुछ चीजें लाओ,
दूध, दही और पनीर सब ले आओ
आओ पास बैठो हमारे
सुनो कविता गौ की महिमा वाली
गाय से होते कितने चमत्कार
जानो इन गुणों को तुम
दूध और इनसे बनने वाली चीजें
जो शरीर को देती भरपूर प्रोटीन
जो भी इनको खाता शरीर से
बीमारियाँ दूर भगाता है
हर घरों में इनकी पूजा होती
सुख समृद्धि आती है
इन बातों को जानो
गौ की महिमा को सब पहचानो
रोज दूध पीना है
यह प्रण हमें लेना है
