STORYMIRROR

Kunda Shamkuwar

Abstract Fantasy

4  

Kunda Shamkuwar

Abstract Fantasy

गांधी के देश मे

गांधी के देश मे

1 min
402

हम अहिंसा में विश्वास करते है....
क्योंकि हम गांधी के देश में रहते है..
क्या कहा देश में लूटपाट और हत्या की वारदातें बढ़ गयी है ?

कैसे माने हम ?क्यों माने हम ?
हो सकता है किसी ने गलत डेटा दिया हो...
इसलिए कि हम बुद्ध के देश में रहते हैं

किसी अखबार में कल छुआछूत के
बारे में लिखा था....
मीडिया की ख़बरों के बारे में सब जानते ही है। 

मीडिया में ख़बरें कितनी सही और कितनी ग़लत होती है इसे सब जानते है।

और जनाब हम गलत कहाँ है ?
ये तो वेदों और पुराणों में लिखा है...
हम अपनी संस्कृति भी न माने अब ?

और यह भ्रूण हत्या ?
क्या कहा ?
वही जिसमें लड़कियों को गर्भ में ही
मार दिया जाने लगा है !
आप फिर से गलत जानकारी लेकर आये है जनाब !

इस देश मे लड़कियों को पूजा जाता है...
स्त्रियों को देवी समझा जाता है......

कभी आप हमारे गौरवशाली
इतिहास को भी देख लिया करो.....

जनाब, आजकल देश मे दंगे और मारकाट मच रही है.....
कभी गाय के नाम पर तो कभी बीफ़ के नाम पर....

तो क्यों न करे हम ?
हमारी संस्कृति में गाय माता समान है....
क्या हम अपनी संस्कृति की रक्षा भी न करे अब ?







विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract