STORYMIRROR

फ़क़ीरे

फ़क़ीरे

1 min
27.2K


दर्द की किस्मत क्या है, माथे की लकीरें,
ज़िन्दगी की रहमत क्या है, बोल दे फ़कीरे,

यादों से भरा दिल क्या है, बस जंजीरे,
खुद से मांगी दुआ क्या है, बोल दे फ़कीरे,

मोहब्बत की परिभाषा क्या है, आँखों के आँसू,
फिर सपनों का साकार होना क्या है, बोल दे फ़कीरे,

तिल-तिल करके मरना क्या है, बस सच्चा प्यार,
फिर आँखों ने पढ़ी गीता क्या है, बोल दे फ़कीरे,

बह रही है अश्को की नदियां, बेबसी क्या है तनहा,
फिर मेरी मुस्कुराहट है बनावटी क्यों, बोल दे फ़कीरे,

अल्लाह, खुदा, भगवान में तुमसे हार गया,
तू है इस दुनिया में, मान गया, ले मेरा संसार गया,
टुकड़े दिल के जोड़ दे मेरे, वरना ये तनहा यार गया,

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance