STORYMIRROR

Bhoop Singh Bharti

Action Inspirational

4  

Bhoop Singh Bharti

Action Inspirational

"फ़ौज"

"फ़ौज"

1 min
425

प्यारी-प्यारी फ़ौज हमारी।

ताकत में है सब पर भारी।।


फौज हमारी बड़ी निराली,

दुश्मन से करती रखवाली।


मन में देशभक्ति की गंगा,

लेकर चलती संग तिरंगा।


सर्दी गर्मी वर्षा आए,

बाधाओं से ना घबराए।


ये फौजी भारत महान के,

चलते हैं सीना तान के।


जल थल वायु की रखवाली,

करे फौज ये शक्तिशाली।


चाहे दिन हो चाहे रैना,

रहे सजग तीनों ही सेना।


फौज हमारी हद कर जाएं,

देश के ऊपर बलि-बलि जाएं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action