STORYMIRROR

Sonam Kewat

Romance

3  

Sonam Kewat

Romance

एक तरफा ईश्क

एक तरफा ईश्क

1 min
223


मुझसे पहले तुमने ही कहा था कि, 

तुम्हें शायद कुछ कुछ होता है। 

चलो तुम ही बता दो मुझे कि, 

ये एकतरफा प्यार क्या होता है? 

खूबसूरती की बड़ी-बड़ी बातें करके, 

मुझे इश्क़ का पाठ पढ़ाते थे। 

अपनी चाहत को बयान कर के, 

एकतरफा इश्क मुझे समझाते थे। 

तुम्हारे सामने अनजान बनतीं थी लेकिन, 

तुम्हारी तरह मुझे भी बहुत कुछ हुआ था। 

आखिर कैसे बताऊं वो हाल ए दिल, 

जब तुमने मुझे पहली बार छुआ था।

मैं बयां नहीं कर सकतीं कुछ भी पर, 

तुम मेरे इशारों को समझ जाया करो। 

मैं तो कुछ भी नहीं बताती पर, 

तुम हर हाल दिल का मुझे बताया करो। 

लगता है कि जो इश्क़ हुआ है तुमसे, 

अब फिर किसी और से होगा ही नहीं। 

अफसोस था अपनी ही चाहत पर 

आखिर इस दिल को रोका क्यों नहीं। 

क्योंकि ये एक तरफा इश्क है, 

मुझे लगा जो तुम्हें मुझसे हुआ था।

पर समझा कि तुम्हें किसी और से था 

और मुझे वो इश्क़ तुमसे हुआ था।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance