STORYMIRROR

Divyanshu Mishra

Romance

3  

Divyanshu Mishra

Romance

एक प्यार ऐसा भी

एक प्यार ऐसा भी

1 min
534

ना पूछना ना बताना

यूं हंस के चले जाना

कितना भी हो गुस्सा

पर ना रूठना मनाना

चाहते हैं हम भी उनको

हमें ना आता प्यार जताना!


जीवन की इस कश्ती को

आहिस्ते से पार लगाना

ना बयां हो दर्दे दिल

ना जीवन का अफ़साना

चाहते हैं हम भी उनको

हमें ना आता प्यार जताना!


ना दिन भर की चैट

ना रात का बतियाना

ना ही 100 मिस्डकॉल

ना 'मेले बाबु ने थाया थाना'

चाहते हैं हम भी उनको

हमें ना आता प्यार जताना!


ना कैंडल लाइट डिनर

ना रोमांटिक सा गाना

ना वेलेंटाइन डे की चिंता

ना एक्स्ट्रा क्लास का बहाना

चाहते हैं हम भी उनको

हमें ना आता प्यार जताना!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance