STORYMIRROR

Divyanshu Mishra

Others

3  

Divyanshu Mishra

Others

भारत का रहने वाला हूं

भारत का रहने वाला हूं

1 min
591

राजनीति में करते सब 'चीट' सदा

जनता को मैं बतलाता हूँ

नेताओं की मंशा जानता हूँ

लोकतंत्र की बात बताता हूँ।


वो वादे करते रोटी के

पर काम नहीं कुछ करते हैं

हम उनके पीछे आस लगाए

अपनी ज़िन्दगी जीते हैं

'2 वक्त की रोटी' का मुद्दा

हर चुनावो में मै लाता हूं

गरीब किसान का मै बेटा हूँ

बस रूखी सूखी खाता हूँ


वो लाखो का कुर्ता पहने

लोगो को भाषण देते हैं

हम फटी हुई धोती में भी

खाने का राशन देते हैं

खादी हुआ इतिहास जहाँ

मै चरखा वहाँ चलता हूँ

'स्वदेसी' का मै प्रेमी हूँ

पाश्चात्य को मैं झुठलाता हूँ।


वो रहते महल हवेली में

हम झोपड़ियों में रहते हैं

स्विमिंग पूल है उनके घर में

गंदे नाले यहाँ पे बहते हैं

वो 'स्लम' बोलते हैं जिसको

परिवार वहाँ मै बसाता हूँ

ए.सी की हवा खाने को

फुटपाथ पे मै सो जाता हूँ


कुछ नेक दिल इंसान भी हैं

निःस्वार्थ भाव सेवा करते हैं

जो देशहित का सोचते हैं

'अटल' 'पार्रिकर' बनते हैं

है लोगो में स्वाभिमान जहाँ

सम्मान उसी की करता हूँ

भारत का रहने वाला हूँ

गुणगान इसी की करता हूँ


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन