STORYMIRROR

Taj Mohammad

Tragedy

4  

Taj Mohammad

Tragedy

एक नज़र के लिए।

एक नज़र के लिए।

1 min
266

शहर शहर घूमता हूँ तेरी एक नजर के लिए।

हर सुबह यूँ ही तैयार होता हूं एक अनजाने सफर के लिए।।1।।


खामों खाँ नजरे उठती हैं महफिल में हर आने वाले पर।

काश दिख जाए तो यूँ ही बस खैर-ओ- खबर के लिए।।2।।


थक कर नहीं बैठे हैं हम चलते-चलते हैं यूँ सफर में।

हमारा बैठना तो इंतजार है अपने रहबर के लिए।।3।।


हम तो भूले मुसाफिर हैं अनजानी राहों के।

चल पड़ेंगे उधर किस्मत इशारा दे जिधर के लिए।।4।।


यूँ बेवजह कजा पढ़ना अच्छी बात नहीं।

जल्दी उठ जाया करो नमाज ए फजर के लिए।।5।।


एक सिसकती हुई आवाज सुनते हैं पड़ोस के घर से।

मालूम हुआ इक माँ रोती है अलग हुए अपने पिसर के लिए।।6।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy