STORYMIRROR

Vinita Shukla

Tragedy

4  

Vinita Shukla

Tragedy

दुख

दुख

1 min
4


 दुख पत्थर बने मन की वह इबारत है - जिसका अनुवाद, किसी भाषा में नहींं
 वह कोड है - जिसे डी कोड नहीं किया जा सकता
 दुख उस मरी हुई तितली की स्मृति है -
 जिसे दबा दिया था किसी शरारती बच्चे ने ... कॉपी के पन्नों में
 कि जिसमें छप गए थे रंगीन परों के आकर्षक रंग
 किन्तु साथ ही नन्ही सी मृत देह के भद्दे निशाँ भी!
 दुख, हर मरीचिका का अंतिम सत्य है!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy