मन की मिट्टी
मन की मिट्टी
1 min
4
मन की मिट्टी
रौंदी गई है,
ना जाने कितनी बार
चले हैं उस पर,
छल, फरेब, धोखे के पहिये
मन की मिट्टी
पत्थर हो चुकी
उसमें अँखुवाते नहीं, प्रेम के अंकुर
उसे फोड़, अब नहीं उगते नहीं
संभावनाओं के पादप
पनपती नहीं उस पर,
समर्पण की फसल
