STORYMIRROR

Vinita Shukla

Others

4  

Vinita Shukla

Others

अपने ही विरुद्ध

अपने ही विरुद्ध

1 min
15


आत्मा पर लग नहीं सकता 
कोई ठप्पा पहचान का
यह कि फलां बंदा, सदात्मा है 
और फलां दुरात्मा
आत्मा नहीं 
किसी आधार कार्ड का नम्बर 
ना ही किसी मवेशी के कान में 
जड़ा हुआ, ई -टैग 
आत्मा नहीं है 
कल्पतरु से गिरा 
कोई श्रीफल 
कि जिसमें छप जाये 
किसी जीवन का नाम 
आत्मा हमारे भीतर की 
वह कराह है-
जो कभी कभी उठती है 
चेतना की दबी हुई परतों से 
जब मन छेड़ देता है, कोई युद्ध 
अपने ही विरुद्ध ...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन