STORYMIRROR

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Romance

4  

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Romance

दिल तोड़ के मेरा मत जाना

दिल तोड़ के मेरा मत जाना

1 min
1.0K

नैनों में कज़रा लगा के,

अधरों पर मुस्कान सजा के,

दिल तोड़ के मेरा मत जाना।...


तेरी सूरत है प्यारी प्यारी,

मुख से मत बोलना तू गाली,

प्यार भरे दो शब्द बोलना। 

पलकों से इशारे करना, 

दिल तोड़ के मेरा मत जाना।...


तुझे देखकर हुआ मैं दीवाना,

झुमकर नाच के बना मस्ताना। 

इश्क की ज्योत मेरे दिल में जला दे,

तेरे दिल में अब मुझे बसा दे,

दिल तोड़ के मेरा मत जाना।...


मौसम आई है प्यारी सुहानी,

रुक जाना मेरे चमन की रानी।

कोयल सी तू बोली बोलना,

पपीहा की पीयु पीयु सुनाना,


दिल तोड़ के मेरा मत जाना।..

तेरी अदा है जादू से भरी,

बन जा तू मेरे ख्वाबों की परी।

मेरे दिल की धड़कन बन जा,

"मुरली" की तू लैला बन जा,

दिल तोड़ के मेरा मत जाना।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance