STORYMIRROR

VIVEK ROUSHAN

Romance

3  

VIVEK ROUSHAN

Romance

दिल मुझे तू ये बता

दिल मुझे तू ये बता

1 min
342

चाहने से क्या मिला 

दिल मुझे तू ये बता 

दर्द ही क्यों मिला 

दिल मुझे तू ये बता


ख़्वाब बन सका नहीं 

हक़ीक़तें जब कभी 

फिर तू क्यों

ख़्वाब देखता रहा 

दिल मुझे तू ये बता 


मिल सका नहीं तुझे 

जब तेरा कोई हमसफ़र 

उम्र भर तू फिर 

किसे ढूंढता रहा 

दिल मुझे तू ये बता


राह में मिला था कोई 

राह में ही रह गया कोई 

फिर तू किसकी 

राह देखता रहा 

दिल मुझे तू ये बता


हिज्र की वो रात थी 

वो रात कब की बीत गई 

उस रात को ही क्यों 

तू रोज़ याद करता रहा 

दिल मुझे तू ये बता


राह में मिले थे 

और भी कई लोग मुझे 

तन्हाई में छोड़ गए 

मिलने वाले सब मुझे 

उस एक शख्स को ही 

तू क्यों पुकारता रहा 

दिल मुझे तू ये बता


एक चाँद की तलाश में 

न जाने कितने तारे टूट गए 

कुछ रूठ गए, कुछ छूट गए 

फिर मुझे तू क्यों 

सिर्फ चाँद दिखता रहा 

दिल मुझे तू ये बता



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance