दिल की मुश्किल
दिल की मुश्किल
आवाज हो मेरी
अंदाज़ हो मेरा
छुपा राज नहीं हो
तुम प्यार हो मेरा
तुम्हे जान रहा हूँ
बचा काम क्या मेरा
बस तेरे साथ ज़िन्दगी
और अंजाम क्या मेरा
मुझमे तेरी साँसे है
तुम्ही हर राग हो मेरा
मेरे लफ़्ज़ों की रूह हो
खामोश साज़ हो मेरा
जुबाँ की मिल्कियत है जो
वही अरमान है मेरा
सांसें जिसको पूजती
दुआ में नाम वो तेरा
कहाँ जाऊँ जिधर जाऊँ
तुम्ही मुकाम हो मेरा
जब तक दिल की मुश्किल तुम
जीना आसान है मेरा।

