STORYMIRROR

Shweta Sharma

Romance

3  

Shweta Sharma

Romance

दिल ढूंढता है

दिल ढूंढता है

1 min
300

दिल ढूंढता है, किसी ऐसे को; जो हमारे दिल में बस जाए,

पर ऐसा भी ना हो, की बस कर हमारी खुशियां ही चुरा ले जाए!


दिल ढूंढता है, किसी ऐसे को जो कभी कभी दिल की बात बिन कहे समझ जाए,

पर ऐसा भी ना हो कि कुछ बिन कहे ही हमसे दूर चला जाए!


दिल ढूंढता है, किसी ऐसे को, जिस पर भरोसा हम कर पाएं,

पर ऐसा भी ना हो कि हमारे भरोसा कर लेने के बाद फिर हमारा भरोसा तोड़ कर चला जाए!


दिल ढूंढता है, किसी ऐसे को, जो हमें समझ पाए,

पर ऐसा भी ना हो, पहले समझ कर फिर नासमझ बन जाए!


दिल ढूंढता है, किसी ऐसे को; जिसको हम अपना कह पाएं,

पर ऐसा भी ना हो, वो ही अपना, हमें दर्द दे जाए!


दिल ढूंढता है, दिल ना तोड़ने वाले को; जो किसी के प्यार को समझ पाए,

गर ऐसा ना हो, तो फिर कोई भी हमारी ज़िन्दगी बर्बाद करने ना आए!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance