STORYMIRROR

Shyam Kunvar Bharti

Action Drama Inspirational

2  

Shyam Kunvar Bharti

Action Drama Inspirational

दिल अपने स्पंदित कर ले

दिल अपने स्पंदित कर ले

1 min
867


युवा दिवस को हम सब आज

विवेकानंद अभिनंदन कर लें।

पुष्प चन्दन धूप कर अर्पण

युवा पुरुष चरण वंदन कर लें।


युवा भारत का अमेरिका शिकागो में

परचम लहराने वाला।

शून्य ब्रह्मांड पृथ्वी गणित

अंक दुनिया बोध कराने वाला।


बढ़ाया गौरव भारत जिसने

महापुरुष आज चिंतन कर लें।

जगा युवाओ जोश स्वामी ने

क्या खूब सबको संदेश दिया।


संस्कृति सभ्यता संस्कार ज्ञान

भाषण ओजस्वी विदेश दिया।

लेकर सीख स्वामी युवाओं

संस्कार थोड़ा परिवर्तन कर लें।


ठाकुर रामकृष्ण परमहंस

भक्त माँ काली गुरुवर थे जिनके।

महायोगी हठयोगी विवेकानंद

छत्र छाया तरुवर थे जिनके।


बदले भारत की तस्वीर युवाओं

दिल अपने स्पंदित कर लें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action