STORYMIRROR

Jhilmil Sitara

Inspirational

4  

Jhilmil Sitara

Inspirational

देखो ये रंग कितने खास हैं

देखो ये रंग कितने खास हैं

1 min
296

ये रंग कितने खास हैं

जो तेरे - मेरे पास हैं।


रंग नीला चुराया आसमां से 

सूरज ने रंग पीला तुमपर फेंका है,

रंग लाल तो बड़ा अनोखा है

प्यार ही प्यार इसमें समाया है।

मन भाये रंग गुलाबी गुलाबी

रंग मुस्कान का इसमें मिलाया है।


देखो ये रंग कितने खास हैं

जो तेरे - मेरे पास है।


रंग हरा ये कितना सलोना है

सदा आँखों को सुकूँ दे जाता है

रंग बैगनी का असर पूछो ना,

फीके को भी रंगीन बनाता है।

ना भूलो खासियत रंग सफ़ेद का

सादगी से सबको मिलाया है,

काला क्या कहें काला होकर भी

उजियारे की कीमत बताया है।


देखो ये रंग कितने खास है

जो तेरे - मेरे पास हैं।


मिट्टी के रंग की बात ही क्या

हम सबको दिल से अपनाया है

रंग केसरिया ने सदियों से

हौसला हर किसी में जगाया है,

धन्य हैं हम बड़े धन्य हैं हम

इन रंगों ने जीवन हमारा सजाया है।


देखो ये रंग कितने खास हैं

जो तेरे - मेरे पास हैं।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational