STORYMIRROR

Hemant Latta

Inspirational

4  

Hemant Latta

Inspirational

गुरु ही भगवान है

गुरु ही भगवान है

1 min
350

देव भी करे जिसकी पूजा

महान वो इंसान है

डांट लगाकर कुछ सिखाने वाले

गुरु भी भगवान हैं!!


गुरु की महिमा अनंत

असीमित गुरु उपकार है!!

नाकाबिल को काबिल बनाने वाले

गुरु भी भगवान हैं!!


साथ देकर शिष्य का

शिक्षा देने में जो निस्वार्थ है!!

अंगुली पकड़ कर चलाने वाले

गुरु भी भगवान हैं!!


माँ होती पहली गुरु

पिता बच्चो के आधार है!!

माँ-पिता का महत्व बताने वाले

गुरु भी भगवान हैं!!


प्राथमिक, द्वितीयक शिक्षा देकर

लगाते विद्यालय की नैया पार है!!

शहर में बच्चे को चमकाने वाले

गुरु भी भगवान हैं!!


गाली देकर पीछे से

मुंह पर दुबक जाने वालो की भरमार है!!

कटुवचनधारी जनसमूह से जिताने वाले

गुरु भी भगवान हैं!!


गुरुरूप वह प्रत्येक प्राणी

जिससे बढ़ता अपना ज्ञान है

देवरूपी उन महापुरुषों को

हेमंत का सादर प्रणाम है!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational