STORYMIRROR

Renuka Raje

Inspirational

4  

Renuka Raje

Inspirational

वीर सैनिक

वीर सैनिक

1 min
220

ए वीर तेरा बलिदान,कभी व्यर्थ ना जाएगा,

तेरा शौर्य गान तो,देश का बच्चा-बच्चा गाएगा...


उस मां का दिल भी गर्व और अभिमान से भर जाएगा,

जिसकी कोख को ए वीर, तू पावन कर जाएगा..


अपने जिगर के टुकड़े को,देश को जो सौंप पाएगा,

उस परिवार के सम्मान में,हर कोई नतमस्तक हो जाएगा..


जिस माटी की खातिर,तू अपना कर्त्तव्य निभाएगा,

उसी माटी का कतरा-कतरा, तेरा ऋणी हो जाएगा...


तुमने जो संघर्ष किया,उसे कोई ना भूल पाएगा,

भारत मां के वीर सपूतों में,नाम तेरा लीखा जाएगा...


मरना तो एक दिन सभी को हैं,पर कोई ना तुझ सा जाएगा,

हर आंख में आंसू होंगे और हर एक शीश झुक जाएगा..


ए वीर तेरा बलिदान, कभी व्यर्थ ना जाएगा,

तू जहां शहीद हुआ हैं,देखना वहीं तिरंगा लहराएगा,

वहीं तिरंगा लहराएगा

जय हिन्द, वंदे मातरम् !


 ‌



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational