STORYMIRROR

Sachin Kapoor

Inspirational

3  

Sachin Kapoor

Inspirational

मुकाम

मुकाम

1 min
703


बेसबब ही ना चल पड़े घर से

हर सफर का इक मुकाम होना चाहिए।


जीकर यूँ ही रुखसत नहीं होना है

जिओ ऐसे की नाम होना चाहिए।


बेगारी के टुकड़े तोड़ना नहीं अच्छा

पास कुछ तो काम होना चाहिए।


दूर कहीं निकलो, यूँ ही मत निकलो

साथ पूरा ताम-झाम होना चाहिए।


खाली पेट भले हो जागे

पर शाम का इंतजाम होना चाहिए।


जो शुरु किया तो पूरा करके ही दम लो

हर काम का कोई अंजाम होना चाहिए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational