STORYMIRROR

Vandana Bhatnagar

Inspirational

4  

Vandana Bhatnagar

Inspirational

सच्चा शिक्षक

सच्चा शिक्षक

1 min
273

लेता है शिष्य की आंखों में जब कोई सपना आकार

होती है कृपा गुरु की तो, वो हो जाता है साकार


कठिनाइयों से जब शिष्य घबरा जाता है

शिक्षक ही ऐसे में हिम्मत उसे बंधाता है


दंड, प्रोत्साहन, प्यार, दुलार ये सब हैं शिक्षक के हथियार

किताबी ज्ञान ही नहीं देता, करता है चुनौतियों के लिए भी तैयार


शिक्षक है, धर्म निरपेक्षता का साक्षात स्वरुप

ज्ञान बांटने में देखता नहीं वो शिष्य की जाति, वर्ण या रंग, रुप


सफलता पर शिष्य की गुरू फूला नहीं समाता है

श्रेय थोड़ा सा भी मिले उसको तो आनंद उर में समाता है


गुरू की महिमा होती है अपरम्पार

मिल जाये साथ सच्चे गुरु का, तो हो जाता है अच्छे से बेड़ा पार।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational