STORYMIRROR

Vandana Bhatnagar

Inspirational

3  

Vandana Bhatnagar

Inspirational

शिक्षक

शिक्षक

1 min
307

देश में मेरे हुए हैं एक से बढ़कर एक शिक्षक महान

है उन गुरुओं पर हम देशवासियों को बहुत अभिमान

है शिक्षक वही जो छुपी प्रतिभा शिष्य की ले पहचान

निखारने में फिर उसे, दे वो अपना कीमती योगदान

शिक्षक ही नहीं, दे सकती है शिक्षा हमें वस्तु भी

जो होती है बेजान


रहना चाहिए सीखने को आतुर ताउम्र, जहां से भी मिले ज्ञान

देती है नन्ही सी चींटी भी हमें कर्मठता का ज्ञान

मिलता है प्रकृति से हमें परोपकार और उदारता का ज्ञान

हैं प्रथम गुरु मां बाप ही, इस बात से ना रहें हम अनजान

है दर्जा बड़ा गुरु का प्रभु से भी, करें सदा उनका आदर- सम्मान



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational