STORYMIRROR

Kanchan Shukla

Inspirational

4  

Kanchan Shukla

Inspirational

विचार

विचार

1 min
195

कभी-कभी थोड़ा रुक कर,

किसी से मुलाकात कर लें।

कुछ उसका हाल जान लें 

कुछ अपनी बात कर लें।

हमेशा चलते जाना ठीक नहीं,

कभी रुक कर 'विचार' कर लें।।


किसी का सहयोग लेकर,

अपनी परेशानी दूर कर लें।

किसी के आंसू पोंछ कर

उसका दुख कम कर लें।

हमेशा चलते जाना ठीक नहीं,

कभी रुक कर 'विचार' कर लें।।


भाग दौड़ में खो गए इस कदर,

अच्छा बुरा सोचना भूल गए

थोड़ा रुक कर, समझ कर

अपनी भूलों का सुधार कर लें।

हमेशा चलते जाना ठीक नहीं,

कभी रुक कर 'विचार' कर लें।।


सब कुछ पाना, संचय करना

ही तो नहीं है जीवन

कभी अपने प्रयासों से

दूसरों के जीवन में सुधार कर लें।

हमेशा चलते जाना ठीक नहीं,

कभी रुक कर 'विचार' कर लें।।

 

  


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational