STORYMIRROR

Jeetal Shah

Inspirational

4  

Jeetal Shah

Inspirational

सपनों की उड़ान

सपनों की उड़ान

2 mins
276

लेकर ढेर सारे सपने आंखों में,

बस उसे पूरा करना है,


बाहें फैला कर उडना है,

आसमान को चूमना है,


सारी ख्वाहिशें सारे सपने

आज पूरे करने हैं ,


निडर होकर आज,

खुद के लिए आज जीना है,


औरों के लिए बहुत कर लिया,

आज खुद को खुद की पहचान,

बनानी है,


हां आज खुल के जीना है,

पूरे आसमान की सैर करनी है।


खुद के लिए आगे बढ़ना है,

ना किसी से डरना है।


पुराने दिन पुरानी बातें ,

आज भुलानी  है,

नये दिन नई उम्मीद की,

आज शुरूआत करनी है,


हां आज हमें खुल,

के उड़ना है।


चांद सितारों की तरह,

चमकना है,

हां आज भी हमें,

उड़ना है।


रंग बिरंगी दुनिया को,

आज फिर और रंगीन

बनाना है।


हां आज हमें खुल कर जीतना है।


सपने की कोई उम्र नहीं होती,

हर सपना हकीकत में बदल 

सकता है।

हां खुल कर हमें,

आज उड़ना है



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational