STORYMIRROR

Dheerja Sharma

Inspirational

4  

Dheerja Sharma

Inspirational

गुरुदक्षिणा

गुरुदक्षिणा

1 min
208

सुनो मेरे बच्चों 

जितना ज्ञान है मेरे पास 

बांटती रही हूं तुम लोगों में। 

और तुम 


इस अर्जित ज्ञान का प्रयोग करोगे

आजीविका अर्जन में। 

एक ऊंचाई पर पहुंच कर

कभी याद आए मेरी 

और मन करे गुरुदक्षिणा देने का 

तो ढूंढना मत मुझे। 


किसी बस्ती के 

एक अभावग्रस्त बच्चे को 

पहुंचा देना स्कूल 

ताकि वह भी पहुंच जाए वहां 

जहां तुम आज हो ! 


मैं गुरु भी हूँ, माँ भी 

तुमसे अंगूठा नहीं 

विद्या-दान ही मांगूंगी।

दे पाओगे मुझे मेरी गुरुदक्षिणा ?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational