देखे सपना खुली आखें!!
देखे सपना खुली आखें!!
सपने तो सपने होते
मजबूत भारतीयों का आधार
देखे सपना खुली आंखें!!
सपने दिखे सर से कटे बाल
कर्ज से बनाया घर
मिले कर्ज से मुक्ति
सपने तो सपने होते
मजबूत भारतीयों का आधार
देखे सपना खुली आंखें!!
एक दिन फिर सपना देखा
मारे खुशी दौड़ा बाजार
आसान किस्तों पे फटफटिया लाया
इंटरेस्ट फ्री जीरो पेमेंट
आ समाया लालच
सपने तो सपने होते
मजबूत भारतीयों का आधार
देखे सपना खुली आंखें!!
बाजारवादी दाव पेंच
देती है सोने कहा
सपने तो सपने होते
मजबूत भारतीयों का आधार
देखे सपना खुली आंखें!!
जीवन पर्यंत सपना देखा
विकास हो चहूँ ओर
आया अवधि पंचवर्षीय
दिखा ना विकास कहीं ओर
सपने तो सपने होते
मजबूत भारतीयों का आधार
देखे सपना खुली आंखें!!
नवीकरण सपनों का
जन्मघुट्टी आश्वासनों की
सपने तो सपने होते
मजबूत भारतीयों का आधार
देखे सपना खुली आंखें!!
अचूक शक्ति मजबूत सपने
एड़ी चोटी बहे पसीना
वादों से कैसे निकला जाए
सपने तो सपने होते
मजबूत भारतीयों का आधार
देखे सपना खुली आंखें!!
दल बदल सुरक्षित सुलभ
होए एकमात्र उपाय
सपने तो सपने होते
मजबूत भारतीयों का आधार
देखे सपना खुली आंखें!!
महकमे में एक बाबू
विराजते अधिकारी संग
सपने तो सपने होते
मजबूत भारतीयों का आधार
देखे सपना खुली आंखें!!
अधिकारी दर्शन वंदना
दर्शनार्थी सपने साकार
सपने तो सपने होते
मजबूत भारतीयों का आधार
देखे सपना खुली आंखें!!
