STORYMIRROR

नमस्कार भारत नमस्ते@ संजीव कुमार मुर्मू

Inspirational

3  

नमस्कार भारत नमस्ते@ संजीव कुमार मुर्मू

Inspirational

लोग हैं

लोग हैं

1 min
167

तू अपनी खूबियां ढूंढ, कमियां निकालने के लिए

लोग हैं।


अगर रखना ही हैं कदम तो आगे रख, पीछे खींचने के लिए

लोग हैं।


सपने देखने ही हैं तो ऊंचे देख, नीचा दिखाने के लिए

लोग हैं।


अपने अंदर जुनून की चिंगारी भड़का, जलने के लिए

लोग हैं।


अगर बनानी हैं तो यादें बना, बातें बनाने के लिए

लोग हैं।


प्यार करना हैं तो खुद से कर, दुश्मनी करने के लि

लोग हैं।


रहना हैं तो बच्चा बनकर रह, समझदार बनाने के लिए

लोग हैं।


भरोसा रखना हैं तो खुद पर रख, शक करने के लिए

लोग हैं।


तू बस सवार ले खुद को, आईना दिखाने के लिए

लोग हैं।


खुद की अलग पहचान बना, भीड़ में चलने के लिए

लोग हैं।


तू कुछ करके दिखा दुनिया को,

तालियां बजाने के लिए

लोग हैं। ..


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational