STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Action Fantasy

4  

V. Aaradhyaa

Action Fantasy

ढोल मंजीरे की दो ताल होली आई

ढोल मंजीरे की दो ताल होली आई

1 min
311

देखो अबके जो ये होली आई,

चारों ओर खुशियां ही हैं छाई !


ढोल मंजीरे ताल दे सभी बजाएं,

मस्ती कर धूम मचाएं नाचे व गाएं!


रंगों का त्योहार बड़ा रंगीला है भाई,

होली आई आ जाओ कि होली आई !


दुश्मनों को गले लगा लो नाचो गाओ,

रंगतरंग से दोस्तों की दुनिया सजा लो!


रंगीन मस्ती की कई कहानी गढ़वा लो,

अब के होली पर दिलों में खुशियाँ जगा दो!


फागुन से चैत की ओर बढ़ती हवा निराली,

आओ दोस्तों आओ कि रंगरँगीली होली आई!

  


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action