STORYMIRROR

Anuradha Keshavamurthy

Children

4  

Anuradha Keshavamurthy

Children

दादा जी के बगिया में जाएंगे

दादा जी के बगिया में जाएंगे

1 min
209

दादा जी के बगिया में जाएंगे

खेलेंगे, कूदेंगे खुशी से नाचेंगे।


अनार,अंगूर,अन्नानास, केला

सभी फलों का है यहां बोला बाला

अमरूद, पपीता, सेव, कटहल

मिलेंगे हमें यहां भरपूर सारे फल

मिल बाँट - कर खूब खाएंगे

सब तंदुरस्त बन जाएंगे। 


गेंदा, गुलाब, गुलमोहर, गुडहल,

चंपा, चमेली, मोगरा, कमल,

सारे फूल चुनकर लाएंगे।

खुशी से माला बनाएंगे

माता शारदा को चढ़ाएंगें

विद्या का वरदान मांगेंगे।


पेड़-पौधे हमेशा लगाएंगे

सदा हरियाली बचाएंगे

पर्यावरण की रक्षा करेंगे

देश को समृद्ध बनाएंगे

प्रकृति से पाठ सीखेंगे

अच्छे बच्चे बन जाएंगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children