STORYMIRROR

Saksham Sarode

Drama

3  

Saksham Sarode

Drama

चुनाव

चुनाव

1 min
541

कोरे कैनवास पर भरा जाए कोई एक गहरा रंग

फिर परत-दर-परत पोता जाए गर वही गहरा रंग

गहराकर आखिर वो रंग बन जाएगा काला रंग

रंग अति उग्रता का अक्सर होता है काला रंग।


रंग फिर हरा हो, भगवा, नीला या कोई और रंग

शुद्धता का, श्रेष्ठता का पाखंड रचाते ये कट्टर रंग

इन सब के भीतर छुपा है एक ही जहरीला रंग

आततायी, अंहकारी, अतिरेकी रंग – काला रंग।


रंगो की इस जालसाजी का अपवाद है श्वेत रंग

रंग जितना हो जाए गहरा, श्वेत रहता है श्वेत रंग

रंग बाकी जितने भी है, फरेब के है रंगीले रंग 

रंग होते है सिर्फ दो और चूनना हमें है एक रंग,

श्वेत रंग या काला रंग !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama