STORYMIRROR

JAYANTA TOPADAR

Tragedy Action Crime

4  

JAYANTA TOPADAR

Tragedy Action Crime

चुगलखोरी

चुगलखोरी

1 min
339

अगर किसी संस्था 

या संगठन का 

जीर्णोद्धार करना है, 

तो चुगलखोरों से 

एक सुरक्षित दूरी बनाए रखें, वरना 


ऐसे स्वभाव वाला व्यक्ति 

न तो स्वयं 

शांतिपूर्ण वातावरण में 

जीता है 

और न ही दुसरों को 

चैन से जीने देता है।


चुगलखोरी एक ऐसा 

चिरव्याधि है, जिसको अगर 

समय रहते जड़ से 

विनष्ट न किया जाए, 

तो वो हर एक मनुष्य के 

अंतर्मन को कलुषित कर 

उसे अंततोगत्वा 

अवनति के अंधकूप में 

ढकेल देता है ...।


अतः यदि आप स्वयं को 

मानव जीवन की 

निरंतर उन्नति में 

समभागी बनाना चाहते हैं, 

तो चुगलखोरों से तौबा कीजिए ...!


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy