STORYMIRROR

Neeraj pal

Abstract

4  

Neeraj pal

Abstract

चरणों में शीश झुकाऊँ।

चरणों में शीश झुकाऊँ।

1 min
231

श्री चरणों में शीश झुकाऊँ, कैसे मैं प्रभु तुमको रिझाऊँ!

 दीन दुखियों की सुन करुण पुकार, पता नहीं किस रूप में आए,

करुणा के बंधन में पड़कर, ना जाने कितने खेल रचाए। श्री चरणों....

 

भेष अनेक बनाए तुमने, कोई अभी तक यह समझ ना पाया, 

समझ ना सके कोई तुम्हारी लीला, ऐसा तुमने है भरमाया। श्री चरणों...


 प्रेम -दृष्टि है सब पर तुम्हारी, चर्म- चक्षु पर देख ना पाए,

 तुम ही तो रमे हो सब में प्रभु, हम अज्ञानी यह समझ ना पाए। श्री चरणों.....


 सभी तत्वों से बढ़कर तुम हो, भेद यह कोई जान न पाया,

 कण--कण में तुम्हारी ही माया, गुरु- रुप है मुझको भाया। श्री चरणों....

 

संकट- अशुभ सबके मिट जाते, सबको करते इतना प्यार,

जो भी पहुँचा तुम्हारे दर पर, उनका करते तुम सत्कार। श्री चरणों....


 देख मंजुल -रूप तुम्हारा, सबका करते तुम उद्धार,

 विघ्नहर्ता तुम्हारे है नाम, भव- रोगों से करते हो पार। श्री चरणों....


 हम अनाथों के नाथ तुम्ही हो, सबका रखते हो तुम ध्यान,

" नीरज" के तो तुम ही हो मालिक, कृपा की भीख माँगू दान। श्री चरणों....


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract