STORYMIRROR

Haryana JYOTI

Inspirational Children

4  

Haryana JYOTI

Inspirational Children

चरखे वाला संत

चरखे वाला संत

1 min
435

चरखे वाले संत तूने हमें जीना सिखाया

सच्चाई का शस्त्र लेकर 

अहिंसा के मार्ग पर चलना सिखाया


दुश्मन से भी प्यार करना सिखाया 

ऊंच-नीच का भेद मिटाकर 

प्यार से जीना सिखाया।


तुमने अपना आप गवा कर 

दूसरों के लिए जीना सिखाया


सब के आगे झुक कर 

मानवता को आगे बढ़ना सिखाया।


सत्य अहिंसा का पाठ सिखा कर 

देश को आगे बढ़ना सिखाया


विदेशी वस्त्रों का त्याग कर

स्वदेशी को महत्व देना सिखाया।


आंदोलन और सत्याग्रह करके

अंग्रेजों का सामना करना सिखाया,


तन मन धन सब निछावर कर के

देश को आजादी का सम्मान करना सिखाया।


अत्याचारों का अंत करा कर

तिरंगे का सम्मान करना सिखाया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational