STORYMIRROR

निशा परमार

Abstract Romance

3  

निशा परमार

Abstract Romance

चंद्रमोहन चाँदनी

चंद्रमोहन चाँदनी

1 min
54

कैसे छिटक गई

चंद्रमोहन चाँदनी

आज तो चाँद का

आगमन ही नहीं है

कौन कर गया

धरा को इतनी गुलाबी

आज तो चाँद ने चाँदनी को

छुआ ही नहीं है।

तारों के झुरमुट से आती

हास्य भरी आवाज

नभ से चमकते

कुछ हास्य दन्त

कौन कर रहा है

इतना हास्य उद्दंड

आज तो किसी ने कोई

लतीफा सुनाया ही नही है

ये देखो ठिठुरतें पुष्प पुंज

रात की रानी के

मंसूबे है सर्द हवा के झोंके से

बतियाने के

कौन कर गया है

मध्य रात्रि में भोर

आज तो नेत्र अभी तक

निद्रा में डूबे ही नही हैं !

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract