चलो साथ
चलो साथ
उम्र भर ना सही पर
थोड़ी दूर तो साथ चलो
लेकर हाथो में हाथ
करनी है तुमसे ढेर सारी बात
चलो अब खामोशी छोड़ो
कुछ तो बात करो,
बस थोड़ी दूर तक तो
साथ चलो ।
बीत जाए कुछ
पल जीवन के तुम्हारे साथ
यही तमन्ना है मेरी
करने को पूरी मेरी
ख़्वाहिश सुनो
सिर्फ थोड़ी दूर तक
तो साथ चलो ।
बाहों में भर लूँ तुम्हे
जी भर के
आंखों में कर लूं
कैद तुम्हे
हक़ीक़त में ना सही मगर
ख्वाबो में देने साथ
अरे ! कुछ दूर तो
साथ चलो ।
उम्र भर ना सही
मगर कुछ दूर तक तो
साथ चलो।

