STORYMIRROR

Alok MS

Classics Fantasy

4  

Alok MS

Classics Fantasy

चलो फिर वो शाम तलाशते हैं

चलो फिर वो शाम तलाशते हैं

1 min
397

चलो आओ फिर वो शाम तलाशते हैं,

बातो से भरे वो जाम तलाशते हैं,

तलाशते है उन लम्हो को..


..जिनमें बेतकल्लुफी आम होती थी,

तराशते है उन रिश्तों को..

..जिनमें सुकून भरी हर शाम होती थी,

तलाशते है उन बातों को..


..जहाँ सजावटी शब्दों का मायाजाल न हो,

तलाशते है उन जज्बातों को..

..जहाँ चेहरों पे चेहरा सरेआम न हो,


होती हो जहाँ शाम उन खूबसूरत बागानों में,

आओ तलाशें वो लम्हें फिर..

..उन तारों भरे आसमानों में।।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics