STORYMIRROR

JAYANTA TOPADAR

Action Classics Inspirational

4  

JAYANTA TOPADAR

Action Classics Inspirational

चलो हम अपने देश का नवनिर्माण करते हैं...!!!

चलो हम अपने देश का नवनिर्माण करते हैं...!!!

1 min
356

ये देश हमारा सबसे प्यारा : इस देश का क्या कहना ...!!!

ये देश है दुनिया का गहना : इस देश का क्या कहना ...!!!

हम सब एक हैं इस तिरंगे के साये में;

हमारा राष्ट्र है विश्वगुरु -- हर हाल में बेहतर !


उत्तर भारत में जम्मू और काश्मीर से

दक्षिण भारत में कन्याकुमारी की आखिरी छोर तक ---

पूर्वोत्तर राज्यों से पश्चिम में कच्छ की सीमा तक

हमारे भारत की शान में

 जितनी भी बातें की जाए,


वो कम है। 

ये देश है सबसे अनूठा --

इस देश की मिट्टी में

 सोने जैसी फसल उगाकर

हमारे किसान भाई

हम सबका पेट पालते हैं।

इस देश के वीर सैनिक


दिन-रात देश की सरहदों की

 तह-ए-दिल से रखवाली किया करते हैं।

 तभी तो हम अपनी मातृभूमि से इतना प्रेम करते हैं !

ये देश-प्रेम हमारे रग-रग में भरा है...

ये देश हम सबको एक सूत्र में बांधकर रखता है...


चलो हम जाति-धर्म-क्षेत्रीयतावाद-भिन्नताओं को भूलाकर

बस निस्वार्थ भाव से

भारत-मातृवन्दना करते हैं...!

 चलो हम अपसांस्कृतिक-अपशक्तियों से


स्वयं को सुरक्षित रखकर

 अनन्य नवभारत की

सशक्त नींव रखते हैं...!!!


चलो हम अपने देश को

 अज्ञात दुश्मनों से

 पूर्णतया सुरक्षित रखते हैं...!!!

 चलो हम अपने देश को

 स्वच्छ-सुंदर-सशक्त बनाने में

अपना निस्वार्थ योगदान देते हैं...!!!


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action