STORYMIRROR

Kamal Purohit

Romance

4  

Kamal Purohit

Romance

चाँद/प्रियतम से संवाद

चाँद/प्रियतम से संवाद

1 min
377

चाँद को देख साजन को देखा करूँ।

चौथ का व्रत मैं ऐसे ही तोड़ा करूँ।


उम्र लम्बी हो साजन की, खुश वो रहें।

बस दुआ में यही रब से माँगा करूँ।


तेरी मेरी कहानी में मेरे सनम,

बस खुशी के पलों को सँजोया करूँ।


जागती आँख में देख कर मैं तुझे,

प्यार का ख़्वाब अपना सजाया करूँ।


दीद को तेरी तरसे न अँखिया मेरी।

हर घड़ी सामने तुझको पाया करूँ।


लाल सिंदूर का रंग मैं माँग में,

नाम से तेरे साजन लगाया करूँ 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance