Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!
Unlock solutions to your love life challenges, from choosing the right partner to navigating deception and loneliness, with the book "Lust Love & Liberation ". Click here to get your copy!

chandraprabha kumar

Action Inspirational

4  

chandraprabha kumar

Action Inspirational

चाँद पर प्रज्ञान

चाँद पर प्रज्ञान

1 min
305


  चाँद एक रत्न नभ में

  जो बच्चों का मामा है,

  जो प्रगटा समुद्र मन्थन से

  लक्ष्मी जी का भाई है,

   साथ में वारुणी विष

   और अमृत कुम्भ भी है।


  भारत की वैज्ञानिक उड़ान

  चाँद तक जा पहुँची है,

  इसरो ने किया ये कमाल

  वैज्ञानिकों की लगन

   और मेहनत रंग लाई है

   चन्द्रयान पहुँचा चाँद तक।

   

  विक्रम सकुशल उतरा चाँद पर

  चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर जहॉं 

  सर्वप्रथम जाने का सम्मान लिया

   प्रज्ञान ने कदम भरे चाँद पर

   धरती पर भेजे चाँद के फ़ोटो 

   चाँद पर पानी ऑक्सीजन खोजा।

   

  चाँद के बारे में अभी तक 

  किंवदंती थी, पौराणिक कथा थी,

  चाँद की श्याम घटा रहस्य थी

   रोवर प्रज्ञान के भेजे चित्रों से

  वास्तविकता का ज्ञान हो रहा 

  भारत की श्लाघनीय उपलब्धि है।  


  चाँद पर गहरे गड्ढे हैं

  तो बड़े बड़े पत्थर भी हैं,

  संभल कर कदम बढ़ा रहा

  प्रज्ञान खोजकर बता रहा,

  चाँद पर का एक दिन 

  धरती के चौदह दिन बराबर हैं।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Action